80 बोतल शराब व बाइक जब्त, तस्कर फरार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान 80 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त की.
प्रतापगंज. पुलिस ने गुप्त सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान 80 लीटर शराब के साथ बाइक जब्त की. पुअनि नीलम कुमारी के अनुसार मंगलवार की शाम सशस्त्रबल के जवान उमेश कुमार पाल, संजय कुमार मंडल और राहुल कुमार के साथ संध्या गश्ती और वाहन चेकिंग के लिए श्रीपुर पंचायत में थे. उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि लाल रंग की बाइक से एक युवक शराब की खेप लेकर दुअनियां नहर रोड से गुजरने वाला है. खबर पाते ही पुअनि नीलम कुमारी दुअनिया रेल्वे ढाला के पास सशस्त्र बल के साथ वाहन चेकिंग करने लगी. इसी क्रम में कुछ देर बाद सामने से एक लाल रंग की बाइक आती दिखी. बाइक चालक सामने पुलिस वाहन देख कर बाइक छोड़ कर अंधेरा का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गया. बाइक की तलाशी लेने पर 80 बोतल नेपाली सौफी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि फरार तस्कर के विरुद्ध अवैध शराब की तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




