मैट्रिक परीक्षा में 688 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले गहन तलाशी ली जा रही थी
सुपौल. जिले के 42 केंद्रों पर शुक्रवार को मैट्रिक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई. चौथे दिन दो पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से कोई निष्कासित नहीं हुआ. परीक्षा में निर्धारित 29 हजार 822 में 29 हजार 134 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही. 688 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. सुबह 9 बजे से 12:45 तक हुई पहली पाली की परीक्षा में 14 हजार 770 और दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 14 हजार 363 परीक्षार्थियों की उपस्थिति रही. परीक्षा को लेकर सभी केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था दिखी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले गहन तलाशी ली जा रही थी. इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश पर रोक लगाई गई थी. परीक्षा केंद्र के 100 गज की परिधि में निषेधाज्ञा लागू था. इसके लिए सभी केंद्र पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई थी. शनिवार को दो पाली में अंग्रेजी सामान्य विषय की परीक्षा निर्धारित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




