अवैध रूप से हो रही हरे पेड़ों की कटाई

Updated:
विज्ञापन

अवैध रूप से हो रही हरे पेड़ों की कटाई किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रुप से हरे-भरे वृक्षों की कटाई का सिलसिला लगातार जारी है. लोगों की माने तो पेड़ों की हो रही कटाई की एक कारण है कि क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति के दर्जनों आरा मिल संचालित है. विभागीय उदासीनता के कारण अवैध रूप […]

विज्ञापन

अवैध रूप से हो रही हरे पेड़ों की कटाई किसनपुर. प्रखंड क्षेत्र में अवैध रुप से हरे-भरे वृक्षों की कटाई का सिलसिला लगातार जारी है. लोगों की माने तो पेड़ों की हो रही कटाई की एक कारण है कि क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति के दर्जनों आरा मिल संचालित है. विभागीय उदासीनता के कारण अवैध रूप से संचालित आरा मिल मालिकों की चांदी कट रही है. स्थानीय ब्रह्मदेव यादव, पवन कुमार, दशरथ प्रसाद, संजय कुमार, शंभू कुमार आदि ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों की कटाई हो रही है. लेकिन विभाग द्वारा किसी प्रकार का पहल नहीं किया जा रहा है. बताया कि एक तरफ जहां पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त कराये जाने को लेकर सरकार द्वारा लाखों करोड़ों खर्च कर वृक्षा रोपण का कार्य कराया जा रहा है. वहीं इस क्षेत्र में स्थानीय वन विभाग की शिथिलता के कारण हरे भरे पौधों की कटाई की जा रही है. बताया कि वन विभाग द्वारा अति शीघ्र पहल नहीं किया गया तो आने वाले समय में क्षेत्र में सरकारी स्तर से लगाये गये अधिकांश हरे भरे पौधे देखने को नहीं मिलेगा. लोगों ने पेड़ों की हो रही कटाई में विभागीय संलिप्तता रहने का भी आरोप लगाया. लोगों ने यह भी बताया कि सरकारी पेड़ों की कटाई करने वाले चोरों द्वारा कुछ कीमत चुका कर निजी पेड़ की भी कटाई की जा रही है. इससे ना सिर्फ वन विभाग को चुना लग रहा है. बल्कि इसका खामियाजा आम लोगों को भी भुगतना पड़ सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन