राजद प्रखंड नर्विाचन पदाधिकारियों का मनोनयन

Updated:
विज्ञापन

राजद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों का मनोनयन सुपौल. वर्ष 2016 से 2019 सत्र के लिए राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक निर्वाचन के लिए जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह विधानसभा सदस्य फैयाज अहमद के पत्र के अनुसार पिपरा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव को […]

विज्ञापन

राजद प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों का मनोनयन सुपौल. वर्ष 2016 से 2019 सत्र के लिए राष्ट्रीय जनता दल के संगठनात्मक निर्वाचन के लिए जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी का मनोनयन किया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह विधानसभा सदस्य फैयाज अहमद के पत्र के अनुसार पिपरा प्रखंड के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप यादव को सुपौल एवं किसनपुर, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय कुमार यादव को सुपौल नगर परिषद क्षेत्र का निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामनाथ मंडल को निर्मली, महिला सेल की पूर्व अध्यक्ष रंभा देवी को निर्मली नगर पंचायत, दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम सागर पासवान को मरौना, जिला कोषाध्यक्ष बमभोला सिंह को किसनपुर, जिला उपाध्यक्ष मो निजामउद्दीन को सरायगढ़-भपटियाही, प्रदेश सचिव भूप नारायण यादव को राघोपुर, जिला महासचिव अशोक चौपाल को पिपरा, प्रदेश महासचिव दिनेश प्रसाद यादव को त्रिवेणीगंज, किसान सेल के अध्यक्ष शिव नारायण यादव को प्रतापगंज, जिला युवा राजद अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी को वीरपुर नगर पंचायत, जिला उपाध्यक्ष उदित नारायण यादव को बसंतपुर एवं जिला महासचिव अशोक पंकज को छातापुर प्रखंड का निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. श्री अहमद ने सभी नव मनोनीत प्रखंड निर्वाची पदाधिकारियों से 25 दिसंबर तक पार्टी के पंचायत इकाई तथा 26 दिसंबर को प्रखंड इकाई का गठन कर जिला कार्यालय को सूचित करने का आग्रह किया है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन के लिए सहायक प्रखंड निर्वाची पदाधिकारियों का मनोनयन बाद में किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन