दरबार में पंचायत सेवकों के नहीं रहने से वृद्ध फरियादियों को परेशानी
दरबार में पंचायत सेवकों के नहीं रहने से वृद्ध फरियादियों को परेशानी किसनपुर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में बीडीओ अलीशा कुमारी ने विविध मामले की सुनवाई की. दरबार को सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमें वृद्धा पेंशन, कन्या विवाह, विकलांग पेंशन, जाति, आवासीय, आय सहित अन्य मामले शामिल हैं. मुख्यालय सहित दूर […]
दरबार में पंचायत सेवकों के नहीं रहने से वृद्ध फरियादियों को परेशानी किसनपुर प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में बीडीओ अलीशा कुमारी ने विविध मामले की सुनवाई की. दरबार को सैकड़ों आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमें वृद्धा पेंशन, कन्या विवाह, विकलांग पेंशन, जाति, आवासीय, आय सहित अन्य मामले शामिल हैं. मुख्यालय सहित दूर दराज क्षेत्रों से आये फरियादियों ने बीडीओ को आवेदन देकर फरियाद सुनाया. जहां बीडीओ ने सौ से अधिक आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया. दरबार में जीपीएस व पंचायत सेवकों की अनुपस्थिति देखी गयी. पंचायत सेवकों के अनुपस्थित रहने के कारण दरबार में वृद्धा पेंशन का फरियाद सुनाने आये वृद्ध फरियादियों को खाली हाथ लौटना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










