पेटिंग प्रतियोगिता में संजीव व रीतू रहे अव्वल

Updated:
विज्ञापन

पेटिंग प्रतियोगिता में संजीव व रीतू रहे अव्वल मध्य विद्यालय पथरा दक्षिण तरंग कार्यक्रम के तहत हुईं प्रतियोगिताएंफोटो-14,15,कैप्सन- कबड्डी के खेल का प्रदर्शन करती छात्रा व दौड़ में शामिल बालिका.प्रतिनिधि, कटैया-निर्मलीबिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग कार्यक्रम के तहत पिपरा प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय पथरा दक्षिण में बुधवार को खेल व […]

विज्ञापन

पेटिंग प्रतियोगिता में संजीव व रीतू रहे अव्वल मध्य विद्यालय पथरा दक्षिण तरंग कार्यक्रम के तहत हुईं प्रतियोगिताएंफोटो-14,15,कैप्सन- कबड्डी के खेल का प्रदर्शन करती छात्रा व दौड़ में शामिल बालिका.प्रतिनिधि, कटैया-निर्मलीबिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2016 तरंग कार्यक्रम के तहत पिपरा प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केंद्र मध्य विद्यालय पथरा दक्षिण में बुधवार को खेल व अन्य विधाओं से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. संकुल समन्वयक राम कुमार राही ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत संकुलाधीन वर्ग 06 से 08 तक के छात्र व छात्राओं ने हिस्सा लिया. जिसमें छात्रों के बीच 100 मीटर, 400 मीटर, रिले दौड़, लंबी कूद, उंची कूद , कबड्डी, वॉलीबॉल , पेंटिंग , क्वीज, सुगम संगीत व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. जिसमें अव्वल आने वाले प्रतिभागियों को पदक देकर पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री राही ने कहा कि सरकार छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए ही तरंग कार्यक्रम के माध्यम से यह पहल कर रही है, ताकि सुदूर क्षेत्रों की प्रतिभा राज्य व देश स्तर पर अपना व जिले का नाम रोशन कर सके. बच्चे हुए सम्मानिततरंग कार्यक्रम के तहत आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में पेंटिंग विधा में बालक वर्ग से मध्य विद्यालय पथरा के छात्र संजीव कुमार व बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की छात्रा रीतु कुमारी अव्वल रहीं. ऊंची कूद में भागीरथ मध्य विद्यालय के छात्र मुकेश कुमार व बालिका वर्ग में मध्य विद्यालय पथरा की छात्रा श्वेता कुमारी ने सफलता हासिल की. लंबी कूद में उमवि बगही के मो इरशाद व बालिका वर्ग में भामवि निर्मली की नेहा कुमारी ने बाजी मारी. सौ मीटर की दौड़ में मवि पथरा के आजाद कुमार ने अपने प्रतिद्धंदी को पछाड़ा. वहीं 04 सौ मीटर रीले दौड़ में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगही की मनीता कुमारी प्रथम व मनीषा कुमारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. सभी प्रतिभागी को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया रत्नेश कुमार ने किया. मौके पर विद्यालय प्रधान अंजनी कुमार, धर्मेंद्र कुमार, कमल नारायण, खुर्शीद अहमद, नसीम, ब्रजभूषण मंडल, विंदेश्वर साह, दुलारचंद पासवान, अजीत ओझा, अरविंद कुमार, दीपेंद्र आर्य, प्रफुल कुमार, दिनेश मंडल, अजीत कुमार, अनिरुद्ध कुमार, अर्चना कुमारी, कल्पना कुमारी, सीमा कुमारी, गोविंद कुमार मंडल, बैजू कुमार सिंह,सरपंच मिथिलेश राय, समिति ओम जी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन