स्व ललित नारायण मश्रि की 42 वीं पुण्य तिथि मनाये जाने को लेकर बैठक
स्व ललित नारायण मिश्र की 42 वीं पुण्य तिथि मनाये जाने को लेकर बैठक वीरपुर पूर्व रेल मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की 42 वीं पुण्य तिथि मनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बलुआ बाजार में आयोजित बैठक में त्रिवेणीगंज और बीरपुर अनुमंडल के सभी […]
स्व ललित नारायण मिश्र की 42 वीं पुण्य तिथि मनाये जाने को लेकर बैठक वीरपुर पूर्व रेल मंत्री भारत सरकार स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र की 42 वीं पुण्य तिथि मनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बलुआ बाजार में आयोजित बैठक में त्रिवेणीगंज और बीरपुर अनुमंडल के सभी आला अधिकारी शामिल हुए. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी तीन जनवरी को बलुआ बाजार स्थित पूर्व रेल मंत्री भारत सरकार स्व ललित नारायण मिश्र की 42 वीं पुण्य तिथि उनके जन्म स्थल पर उत्सव के रूप में मनाया जाएगा. इस बैठक में अनुमंडल के अधिकारी के अतिरिक्त बलुआ बाजार के अनिल मिश्रा,रंजीत मिश्र, रितेश चंद्र मिश्र, विजय कुमार मिश्र, संजय कुमार मिश्र, अजय कुमार मिश्र, पैक्स अध्यक्ष बलुआ बाजार, कृपा नाथ मिश्र पूर्व मंत्री बिहार सरकार और अधिवक्ता सुशील कुमार मंडल सहित अन्य शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










