वद्यिुत विभाग की टीम ने की छापेमारी,04,08 हजार 835 रुपये का जुर्माना
विद्युत विभाग की टीम ने की छापेमारी,04,08 हजार 835 रुपये का जुर्माना सुपौल सहायक विद्युत अभियंता मदन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को किसनपुर प्रखंड के रतनपुरा गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया.जिसमें एक आटा चक्की मालिक को रंगे हाथ टोका लगा कर बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. जानकारी देते एसडीओ श्री कुमार ने […]
विद्युत विभाग की टीम ने की छापेमारी,04,08 हजार 835 रुपये का जुर्माना सुपौल सहायक विद्युत अभियंता मदन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को किसनपुर प्रखंड के रतनपुरा गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया.जिसमें एक आटा चक्की मालिक को रंगे हाथ टोका लगा कर बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. जानकारी देते एसडीओ श्री कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान रतनपुरा पश्चिम निवासी रामचंद्र यादव द्वारा टोका लगा विद्युत उपयोग किया जा रहा था एवं आटा चक्की का संचालन किया जा रहा था.बताया कि अवैध रूप से बिजली का उपयोग किये जाने के मामले में श्री यादव के विरुद्ध आठ लाख आठ हजार 835 रुपये का दंड लगाया गया है.इस मामले में एसडीओ श्री कुमार द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया गया है. छापेमारी टीम में जेई सुनील कुमार, मानव बल रमेश कुमार सहित सुपौल डिवीजन के दो गार्ड शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










