कल दिन भर बाधित रहेगी वद्यिुत आपूर्ति
कल दिन भर बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति प्रतिनिधि, सुपौल रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक शहर की बिजली गुल रहेगी.इसका कारण पावर ग्रीड में स्थापित एक नये फीडर कुछ काम शेष रहना बताया गया है.जानकारी देते विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मदन कुमार ने बताया कि रविवार को टाउन वन एवं […]
कल दिन भर बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति प्रतिनिधि, सुपौल रविवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक शहर की बिजली गुल रहेगी.इसका कारण पावर ग्रीड में स्थापित एक नये फीडर कुछ काम शेष रहना बताया गया है.जानकारी देते विद्युत विभाग के सहायक अभियंता मदन कुमार ने बताया कि रविवार को टाउन वन एवं टाउन टू फीडर का विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा.उन्होंने बताया कि पूर्व में मुख्यालय में तीन फीडर टाउन वन, टाउन टू व नवोदय कार्यरत था. नवंबर माह में अलग से एक नये फीडर की स्थापना की गयी. जिसमें कुछ कार्य शेष रह गया है.इस कार्य की वजह से रविवार को शहर में विद्युत सेवा बाधित रहेगी.उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने के लिए विद्युत विभाग प्रतिबद्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










