मुखिया हत्याकांड में एक और गिरफ्तार
मुखिया हत्याकांड में एक और गिरफ्तार फोटो -15कैप्सन- सदर अस्पताल में उपचार रत आरोपी.राघोपुर. परमानंदपुर पंचायत के मुखिया मो युसुफ हत्या कांड में एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है. जानकारी अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के सातन पट्टी गांव निवासी मो हजरत को मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पकड़ कर करजाइन पुलिस के हवाले कर […]
मुखिया हत्याकांड में एक और गिरफ्तार फोटो -15कैप्सन- सदर अस्पताल में उपचार रत आरोपी.राघोपुर. परमानंदपुर पंचायत के मुखिया मो युसुफ हत्या कांड में एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है. जानकारी अनुसार रतनपुर थाना क्षेत्र के सातन पट्टी गांव निवासी मो हजरत को मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने पकड़ कर करजाइन पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ने के क्रम में लोगों ने अभियुक्त की जमकर पिटाई कर दी. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मुखिया अपहरण व हत्याकांड संख्या 43/15 में यह 9 वीं गिरफ्तारी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मो हजरत को सदर अस्पताल सुपौल भेजा गया है. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी भी शीघ्र्र कर ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










