विशेष शिविर में 640 रैयतों ने जमा किए प्रपत्र

अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर पूरे संचालन की समीक्षा की
पिपरा. नगर पंचायत परिसर में राजस्व महाअभियान के तहत विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान पिपरा अंचल के पिपरा एवं मोकरई मौजा के रैयतों से प्रपत्र लिए गए. अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने शिविर स्थल का निरीक्षण कर पूरे संचालन की समीक्षा की. वहीं, शिविर प्रभारी राजस्व कर्मचारी दिलीप कुमार रजक ने बताया कि विशेष शिविर में कुल 640 रैयतों ने अपने-अपने प्रपत्र जमा किए. शिविर के संचालन में निर्भय कुमार, किरण कुमारी, परमानंद कुमार, रूबी कुमारी, रामकिशोर कुमार, आशीष कुमार, चंदन कुमार, कन्हैया कुमार, संतोष कुमार और प्रिय रंजन कुमार सहित अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. शिविर में रैयतों की भीड़ देखी गई और राजस्व कार्यों के निष्पादन को लेकर प्रशासन की यह पहल सराहनीय बताई गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




