गोल चौक पर बढ़ता ही जा रहा अतक्रिमण का दायरा
गोल चौक पर बढ़ता ही जा रहा अतिक्रमण का दायरा किसनपुर. अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसनपुर बाजार का हृदय स्थली माना जाने वाला गोल चौक इन दिनों अतिक्रमणकारियों के चपेट में है. प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने की दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किये जाने का नतीजा है कि अतिक्रमण का दायरा […]
गोल चौक पर बढ़ता ही जा रहा अतिक्रमण का दायरा किसनपुर. अधिकारियों की लापरवाही के कारण किसनपुर बाजार का हृदय स्थली माना जाने वाला गोल चौक इन दिनों अतिक्रमणकारियों के चपेट में है. प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने की दिशा में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं किये जाने का नतीजा है कि अतिक्रमण का दायरा दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. बीच सड़क पर अवैध रूप से हाट की शक्ल में प्रतिदिन मांस व मछली की बिक्री की जाती है. मांस – मछली खरीदने वाले ग्राहकों एवं उनके द्वारा लाये गये बाइक व साइकिल की वजह से स्थिति काफी विकट हो जाती है और एन एच 57 को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली इस महत्वपूर्ण एस एच पर लोगों को पांव पैदल भी चलना मुश्किल हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










