महा गंठबंधन की निकल गयी हवा: शाहनवाज
सुपौल : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार के अपराह्न सुपौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के पक्ष में जिला मुख्यालय में रोड मार्च किया. स्थानीय लोहिया नगर चौक से प्रारंभ हुए रोड मार्च में शामिल श्री हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक, हुसैन चौक आदि स्थानों का […]
सुपौल : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने सोमवार के अपराह्न सुपौल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशोर कुमार मुन्ना के पक्ष में जिला मुख्यालय में रोड मार्च किया. स्थानीय लोहिया नगर चौक से प्रारंभ हुए रोड मार्च में शामिल श्री हुसैन सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक, हुसैन चौक आदि स्थानों का पैदल भ्रमण किया.
इस क्रम में श्री हुसैन ने मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील की. कहा कि केंद्र के साथ ही बिहार में भी भाजपा की सरकार बनी, तो सूबे का सर्वांगीण विकास हो पायेगा. उन्होंने कहा कि बीते चार चरणों के मतदान में महा गंठबंधन की हवा निकल गयी है. आठ नवंबर को होने वाले मतगणना के बाद उनके नेताओं को बोरिया बिस्तर समेटना होगा.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बिहार के विकास के सपने देखे हैं. भाजपा की सरकार बनी, तो उसे जमी पर उतारा जायेगा. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी व संतोष प्रधान, सुरेंद्र नारायण पाठक, सुमन चंद, गिरीश चंद्र ठाकुर,सुमन कुमार, सरिता मिश्रा, अनिल शर्मा, राजीव ठाकुर समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










