एनडीए ही कर सकती है बिहार का चहुमुंखी विकास : सुमो
वीरपुर (सुपौल) : केंद्र में आपने भाजपा की सरकार बनायी है. अब प्रदेश में भी कमल खिला कर राज्य के विकास को गति प्रदान कीजिए. केंद्र ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद ही यहां का चहुमुंखी विकास हो सकता है. यह बातें स्थानीय कोसी क्लब […]
वीरपुर (सुपौल) : केंद्र में आपने भाजपा की सरकार बनायी है. अब प्रदेश में भी कमल खिला कर राज्य के विकास को गति प्रदान कीजिए. केंद्र ने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है, बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद ही यहां का चहुमुंखी विकास हो सकता है.
यह बातें स्थानीय कोसी क्लब मैदान में भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार बबलू के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कही. श्री मोदी ने कहा कि लालू यादव हिंदुओं के गौ मांस खाने की बात करते हैं. क्या कोई हिंदू ऐसा कर सकता है. उन्होंने ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए भाजपा को एक बार सेवा का मौका देने की अपील की. कहा कि लालू जी थाइलैंड, श्रीलंका नहीं गये, लेकिन पाकिस्तान जाना उचित समझा.
उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि क्या पाकिस्तान बिहार में निवेश करेगा. पाकिस्तान में नीतीश जी द्वारा विज्ञापन छपवाया जाना उनकी मानसिकता को परिभाषित करता है. कहा कि किसी खास समुदाय पर राजनीति अब नहीं चलेगी. हरेक वर्ग के विकास के बारे में कोई सोचता है, तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.
मौके पर उपस्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार बबलू ने वीरपुर क्षेत्र को उपेक्षित रखने का आरोप काबीना मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पर लगाया. इस मौके पर गोपाल आचार्य, राघवेंद्र झा राघव, लेखा नंद मिश्र, अरुण कुमार कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










