एनडीए में न तो नेता न ही नीति : नीतीश

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : चार चरणों के चुनाव में एनडीए की हवा निकल गयी है. पांचवें चरण के बाद एनडीए का सूपड़ा साफ हो जायेगा. बिहार के चुनाव नतीजे के बाद राज्य के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र जैसे अन्य प्रदेशों में भी खुशी के पटाखे फूटेंगे. यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहीं. श्री कुमार गांधी […]

विज्ञापन

सुपौल : चार चरणों के चुनाव में एनडीए की हवा निकल गयी है. पांचवें चरण के बाद एनडीए का सूपड़ा साफ हो जायेगा. बिहार के चुनाव नतीजे के बाद राज्य के अलावा पंजाब, महाराष्ट्र जैसे अन्य प्रदेशों में भी खुशी के पटाखे फूटेंगे. यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहीं. श्री कुमार गांधी मैदान में जदयू प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव एवं पिपरा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी यदुवंश कुमार यादव के पक्ष में आयोजित चुनाव सभा को संबोधित कर रहे थे.

मुख्यमंत्री श्री कुमार ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आपने अवसर दिया, हमने क्षमता के अनुरूप सेवा की. सभी क्षेत्रों में विकास के कार्य हुए. राज्य में अमन-चैन का माहौल कायम हुआ. न्याय के साथ विकास की गति को अग्रसर किया गया. छात्रों के लिए साइकिल व पोशाक राशि की चर्चा विदेशों में भी हुई.

इसका लाभ हुआ कि पहले जहां 01 लाख 70 हजार लड़कियां स्कूल जाती थीं, आज उनकी संख्या 08 लाख 75 हजार हो गयी है. श्री कुमार ने कहा कि 36 हजार गांवों में बिजली पहुंचायी गयी. बिजली की आपूर्ति 1200 मेगावाट से बढ़ कर 3200 मेगावाट हो गयी, लेकिन दुर्भाग्य है कि एनडीए व भाजपा वालों को यह सब नहीं दिख रहा. पीएम मोदी केवल बिहार को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं. गुजरात मॉडल की दुहाई दी जाती है, जबकि गुजरात में कुछ खास लोग ही अमीर हुए. महिलाएं कुपोषित हैं.

हमें यह मॉडल नहीं चाहिए. बिहार में न्याय के साथ विकास की नीति ही चलेगी. उन्होंने पीएम श्री मोदी पर चोट करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान काला धन वापस लाने व दो करोड़ युवाओं को हर साल रोजगार देने का वादा कहां गया.

एनडीए में न तो कोई नेता है और न ही नीति. पीएम के नाम पर चुनाव लड़ा जा रहा है. वह दिन दूर नहीं जब श्री मोदी के नेतृत्व में पंचायत चुनाव भी लड़ा जायेगा. पीएम स्मार्ट सिटी बनाने की बात करते हैं. हम गांव को ही इतना स्मार्ट बना देंगे कि उनके स्मार्ट सिटी की ओर लोग झांकने नहीं जायेंगे. दूसरों पर ज्योतिष का आरोप लगाने वाले आज खुद बेजान दारूवाला से हाथ दिखा रहे हैं.

श्री कुमार ने मतदाताओं को सचेत करते हुए कहा कि चुनाव के दौरान कनफुंकवा घूम रहा है, इससे सावधान रहने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कोसी का हमें समर्थन मिलता रहा है. इस बार भी आप सहयोग करें और बिहार के मान सम्मान को और भी ऊंचाई तक ले जाने का अवसर दें. बिहार को सिर्फ बिहारी ही चलायेगा, बाहरी को विदा करिये.

उन्होंने उपस्थित जनसमूह से सहमति लेकर प्रत्याशी विजेंद्र प्रसाद यादव एवं यदुवंश कुमार यादव को माला पहना दिया. जदयू जिलाध्यक्ष राम विलास कामत की अध्यक्षता में आयोजित सभा को मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सदस्य राम नाथ ठाकुर, प्रत्याशी द्वय, एमएलसी हारुण रशीद, पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह, उदय गोइत, दिलेश्वर कामैत आदि ने भी संबोधित किया.

मौके पर राजद महासचिव राजेंद्र यादव, जगदीश प्रसाद यादव, युगल किशोर अग्रवाल, हरेकांत झा, जय प्रकाश चौधरी, प्रो रणजीत मिश्र, ओमप्रकाश यादव, मो नइम, रणधीर कुमार राणा, ललिता जायसवाल, प्रवीण कुमार सिंह गुंजन आदि उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन अमर कुमार चौधरी ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन