मतदाता जागरूकता को लेकर गोष्ठी का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता को लेकर गोष्ठी का आयोजन फोटो-13कैप्सन- गोष्ठी में मौजूद युवा.वीरपुर युवा मित्रता संगठन द्वारा स्थानीय समस्याओं व राजनीति में उनकी कम होती भागीदारी एवं मतदान प्रतिशत में गिरावट को लेकर शनिवार को कोसी क्लब में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने एवं नि:शक्त मतदाताओं को सुरक्षित मतदान स्थल […]

विज्ञापन

मतदाता जागरूकता को लेकर गोष्ठी का आयोजन फोटो-13कैप्सन- गोष्ठी में मौजूद युवा.वीरपुर युवा मित्रता संगठन द्वारा स्थानीय समस्याओं व राजनीति में उनकी कम होती भागीदारी एवं मतदान प्रतिशत में गिरावट को लेकर शनिवार को कोसी क्लब में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने एवं नि:शक्त मतदाताओं को सुरक्षित मतदान स्थल तक पहुंचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. जिसमें स्थानीय नगर पंचायत के सभी वार्ड से युवाओं के साथ-साथ भीमनगर, फतेपुर, बसंतपुर, ह्ृदय नगर,भवानीपुर व सीतापुर से युवकों की टोली ने गोष्ठी में भाग लिया. आशीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित गोष्ठी को संगठन प्रभारी कुणाल मिश्र, बिट्टू व अन्य ने संबोधित किया. मौके पर युवा व्यवसायी नवीन उपाध्याय, जयंत पांडेय, संतोष, उमा जी आदि मौजूद थे. स्थानीय समस्याओं से ऊब चुके वीरपुर बस्ती से युवकों के हुजूम ने भी अपना समर्थन दिखाया. जिसमें प्रमुख योगदान सहील तबरेज का रहा मौके पर किशोर कुमार को संगठन का मिडिया प्रभारी बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन