नीतीश सरकार ने कुसहा पीड़ितों के साथ किया वश्विासघात: चिराग

Updated:
विज्ञापन

नीतीश सरकार ने कुसहा पीड़ितों के साथ किया विश्वासघात: चिराग फोटो- 24,25प्रतिनिधि, छातापुरलोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने बिहार के पिछड़ेपन के लिए नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद को जिम्मेदार बताया. छातापुर विधान सभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू के पक्ष में शनिवार को ललित नारायण उच्च विद्यालय […]

विज्ञापन

नीतीश सरकार ने कुसहा पीड़ितों के साथ किया विश्वासघात: चिराग फोटो- 24,25प्रतिनिधि, छातापुरलोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने बिहार के पिछड़ेपन के लिए नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद को जिम्मेदार बताया. छातापुर विधान सभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार सिंह बबलू के पक्ष में शनिवार को ललित नारायण उच्च विद्यालय बलुआ बाजार के मैदान में सभा को संबोधित करते श्री पासवान ने बिहार के पिछड़े पन के लिए नीतीश कुमार एवं लालू प्रसाद को जिम्मेदार बताया. कहा कि उन्होंने जाति व सांप्रदायिकता के नाम पर राज्य को बांटने में जितनी उदारता दिखायी. उतना समय अगर विकास के लिए देते तो बिहार आज विकसित राज्यों में शुमार होता. कहा कि उनके 25 वषोंर् के कार्यकाल में विकास की गति ठप रही. यही वजह है कि रोजी रोटी के लिए स्थानीय लोग अन्य प्रदेशों की ओर पलायन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश राज में आधा बिहार बाढ़ ग्रस्त और आधा सूखा ग्रस्त रहता है. इससे मुक्ति के उपाय क्यों नहीं किये गये. कुसहा त्रासदी के सात वर्ष बीत जाने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिला और ना ही पुनर्वास का काम पूरा किया गया. राज्य सरकार संवेदनहीन बनी हुई है. मांग के लिए प्रदर्शन करने वाले शिक्षक, छात्र व कर्मियों पर लाठी बरसायी जाती है. अधिकार के लिए आवाज बुलंद करने वाले सेविका व आशा को भी नहीं बख्शा गया. श्री पासवान ने राज्य में चौपट हो चुकी शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताते युवाओं के उत्थान के लिए युवा आयोग के गठन की आवश्यकता जतायी. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनी तो शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों में सुधार होगा. रोजगार का भी सृजन किया जायेगा. भाजपा मंडल अध्यक्ष शिव कुमार भगत की अध्यक्षता एवं संचालन में हुई सभा को शालीग्राम पांडेय, जय कृष्ण गुरमैता, लेखा नंद मिश्र, रमेश कुमार मुखिया, किशोर कुमार मुन्ना, संजीव कुमार भगत, राम लखन मेहता, ललितेश्वर पांडेय, प्रमोद कुशियैत आदि ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर राघवेंद्र झा राघव, घनश्याम चौधरी, सुनील सिंह, गौरी शंकर भगत, शिव शंकर पांडेय आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन