हमने लोगों को जोड़ने का काम किया : नीतीश

Updated:
विज्ञापन

हमने लोगों को जोड़ने का काम किया : नीतीश फोटो -21, 22 कैप्सन-सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपस्थित लोग प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय विज्ञान महाविद्यालय में जदयू प्रत्याशी वीणा भारती के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया.मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.कहा कि अब […]

विज्ञापन

हमने लोगों को जोड़ने का काम किया : नीतीश फोटो -21, 22 कैप्सन-सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपस्थित लोग प्रतिनिधि, त्रिवेणीगंजमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को स्थानीय विज्ञान महाविद्यालय में जदयू प्रत्याशी वीणा भारती के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित किया.मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया.कहा कि अब तक सूबे के 36 हजार गांवों में बिजली उपलब्ध करा दी गयी है.कहा कि हमने लोगों को जोड़ने का काम किया है.लड़कियां स्कूल नहीं जाती थी, साइकिल योजना का लाभ मिला तो स्कूल जाने लगी.बाद में लड़कों ने भी साइकिल की मांग की, उन्हें भी योजना का लाभ दिया गया.महा गंठबंधन के संबंध में उन्होंने कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के प्रति सम्मान और विश्वास के साथ काम कर रहे हैं.सरकार बनी तो साझा कार्यक्रम क्या होगा यह भी तय है. मुख्यमंत्री श्री कुमार ने कहा कि प्रथम तीन चरणों के मतदान में भाजपा की हवा निकल गयी है.अगले दो चरणों में वे किसी को भी प्रचार में उतारे कोई फर्क नहीं पड़ता, पीएम नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि अगले पंचायत चुनाव में भी प्रधानमंत्री चुनाव प्रचार करेंगे.कहा कि उनके डीएनए पर सवाल खड़ा किया गया.जबकि 14 महीने बाद जब वे बिहार पहुंचे तो प्रोटोकॉल के तहत उन्होंने पीएम की अगुवानी की.पटना के सरकारी कार्यक्रम में साथ रहे.तब कुछ नहीं बोला.जब वे मुजफ्फरपुर पहुंचे तो डीएनए में गड़बड़ी की बात करने लगे.सीएम ने कहा कि अगर उनके डीएनए में गड़बड़ी थी तो दो-दो बार मुख्यमंत्री कैसे बनाया गया.कहा कि लोक सभा चुनाव के समय जो उन्होंने वादा किया, सब भूल गये और हमसे हिसाब मांगते हैं.पीएम गुजरात की दुहाई देते हैं.लेकिन वहां की महिलाएं कुपोषण की शिकार है.जबकि बिहार में छात्राओं को साइकिल के अलावे सिनेटरी नेपकिन योजना का लाभ भी दिया गया.उन्होंने बीजेपी को भारतीय जुमला पार्टी बताया.उन्होंने महंगाई पर भी सवाल खड़ा किया.उन्होंने कहा कि महा गंठबंधन की सरकार बनी तो शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को 04 लाख क्रेडिट कार्ड, 20 से 25 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को 01 हजार रुपये भत्ता, महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जायेगा.उन्होंने जदयू प्रत्याशी वीणा देवी को जीताने की अपील की.सभा को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री ललन सिंह ने भी संबोधित किया.इस अवसर पर एमएलसी हारुण रशीद, पूर्व सांसद सुखदेव पासवान, पूर्व विधायक दिलेश्वर कामैत, प्रत्याशी वीणा देवी, छातापुर के राजद प्रत्याशी जहूर आलम, पूर्व विधायक कुंभ नारायण सरदार आदि ने भी संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन