नुक्कड़ नाटक कर वोटरों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

किसनपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में रेणु संस्कृति मंच अररिया के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नाटक मंडली द्वारा मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. […]

विज्ञापन

किसनपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के तत्वावधान में रेणु संस्कृति मंच अररिया के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया.

शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से नाटक मंडली द्वारा मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर टोली द्वारा मतदाता पहचान पत्र के 13 विकल्पों की जानकारी दी गयी. मंडली के सदस्यों ने आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से पांच नवंबर को क्षेत्र में होने वाले मतदान के दौरान निश्चित तौर पर वोट डालने की अपील की गयी.

इस मौके पर नागेंद्र पाल, केआरपी वीरेद्र प्रसाद देव, लक्ष्मी मेहता, महेंद्र मेहता, नजरे आलम, पवन कुमार सिंह, भरत कुमार, शनी बसेरा सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन