चुनावी सरगरमी तेज, प्रचार प्रसार जोरों पर

Updated:
विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र का चुनावी तापमान भी बढ़ने लगा है. इस विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे लगभग सभी प्रत्याशियों के कार्यालय का शुभारंभ भी हो गया है. कार्यालय व अन्य वाहनों द्वारा पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा प्रचार – प्रसार का दौर जारी है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी […]

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज : सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र का चुनावी तापमान भी बढ़ने लगा है. इस विधानसभा क्षेत्र से भाग्य आजमा रहे लगभग सभी प्रत्याशियों के कार्यालय का शुभारंभ भी हो गया है. कार्यालय व अन्य वाहनों द्वारा पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा प्रचार – प्रसार का दौर जारी है. ग्रामीण क्षेत्रों में भी सभी पार्टी प्रत्याशी की प्रचार गाड़ियां दौड़ने लगी हैं.

झंडी लगी गाड़ियों के दौड़-भाग तथा लाउड स्पीकर का शोर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को पांच नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव का अहसास दिलाने लगा है. आमलोगों को पूर्ण भरोसा है कि चुनाव के बहाने ही सही पिछले पांच वर्षो में नजर नहीं आने वाले नेताओ का दीदार हेलीकाप्टर सहित लग्जरी गाड़ियों के साथ होगा.

चौक चौराहों से लेकर चाय पान की दुकानों में चाय की चुस्की के साथ चर्चा आम बात है. आखिर सरकार किसकी बनेगी. ग्रामीण क्षेत्र के मतदाता अभी चुप्पी साधे हैं. इससे प्रत्याशियों के अंदर बेचैनी दिख रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन