भाजपा विरोधी परचा बांटने पर होगी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : व्यवहार न्यायालय सुपौल परिसर में सीपीआइएम कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा विरोधी परचा बांटे जाने का मामला सामने आया है. अधिवक्ताओं की शिकायत पर नगर परिषद उड़नदस्ता के दंडाधिकारी मो अकबर हुसैन ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है. सीपीआइएम के कार्यकर्ता किशनपुर थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

सुपौल : व्यवहार न्यायालय सुपौल परिसर में सीपीआइएम कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा विरोधी परचा बांटे जाने का मामला सामने आया है. अधिवक्ताओं की शिकायत पर नगर परिषद उड़नदस्ता के दंडाधिकारी मो अकबर हुसैन ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है.

सीपीआइएम के कार्यकर्ता किशनपुर थाना क्षेत्र के मधुरा निवासी सदानंद यादव द्वारा न्यायालय परिसर में ‘आरक्षण विरोध भाजपा की मूल विचारधारा’ एवं ‘भाजपा गठबंधन लोकतंत्र के लिए खतरा’ हेडिंग लगा परचा बांटा जा रहा था. अधिवक्ता की शिकायत पर नगर परिषद उड़नदस्ता के दंडाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी सुपौल अकबर हुसैन मौके पर पहुंचे. जहां अधिवक्ता एवं परचा बांटने वाले से पूछताछ पर मामला सही पाया गया.

दंडाधिकारी मो हुसैन ने बताया कि बिना अनुमति का परचा बांटना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है. अधिवक्ताओं ने लिखित बयान भी दर्ज कराया है. परचा बांटने वाले का बयान भी दर्ज कर लिया गया है. मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी. परचा बांटने वाले सदानंद यादव से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सीपीआइएम के कार्यकर्ता हैं. पिपरा विधानसभा क्षेत्र से सीपीआइएम के प्रत्याशी नागेश्वर यादव के प्रस्तावक भी हैं. किसी व्यक्ति द्वारा उन्हें परचा मिला. न्यायालय परिसर में एक व्यक्ति ने मुझसे परचा मांगा. परचा देने के क्रम में कई और मांगने वाले आ गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन