दो दिवसीय प्रशक्षिण शिविर कल से

Updated:
विज्ञापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल से फोटो-24कैप्सन- जायजा लेते अधिकारी निर्मली. मतदान कर्मियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है. जिसे लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने हरि प्रसाद साहु महा विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. […]

विज्ञापन

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कल से फोटो-24कैप्सन- जायजा लेते अधिकारी निर्मली. मतदान कर्मियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है. जिसे लेकर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ अरुण कुमार सिंह ने हरि प्रसाद साहु महा विद्यालय परिसर में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण शिविर का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. श्री सिंह ने कहा कि 26 व 27 अक्टूबर को प्रशिक्षण का कार्य कराया जाना है. बताया कि प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षणार्थियों को भीभी पैट व मतदान कर्मियों को इवीएम संचालन की जानकारी दी जायेगी. श्री सिंह ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण व भय मुक्त संपन्न कराने को लेकर सभी पदाधिकारियों को बूथों का निरीक्षण कर बुनियादी सुविधाओं से संबंधित व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने को कहा. उन्होंने सहायक निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वे बीएलओ के माध्यम से बूथों की अद्यतन स्थिति का रिपोर्ट कार्यालय को जमा करें साथ ही व्यापक रूप से मतदाता जागरूकता अभियान चलाते रहें. मौके पर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ निर्मली परशुराम सिंह, सुशील कुमार, वाहन कोषांग पदाधिकारी शंभू कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे,

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन