वाहन से 57 बोतल नेपाली शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

गिरफ्तार चालक की पहचान पिपरा थानाक्षेत्र अंतर्गत पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 07 निवासी 29 वर्षीय अनिल कुमार चौधरी के रूप में हुई है
वीरपुर. गुप्त सूचना के आधार पर भीमनगर थाना की पुलिस ने पंचायत के वार्ड नंबर 09 स्थित निर्माणाधीन थाना भवन के समीप शुक्रवार को एक नीले रंग की तीन पहिया मालवाहक रिक्शा से 57 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है. चालक की गिरफ्तारी भी हुई है. भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वार्ड नंबर 09 में निर्माणाधीन थाना भवन के पास एक नीले रंग के इलेक्ट्रिक मालवाहक रिक्शा (नंबर बीआर 50 जीए/7917) की तलाशी ली गयी. तलाशी के दौरान रिक्शा से 57 बोतल नेपाली दिलवाले सोफी देसी शराब बरामद हुई. चालक से पूछताछ में उसने बताया कि वह भीमनगर से शराब लेकर सुपौल पहुंचाता है. गिरफ्तार चालक की पहचान पिपरा थानाक्षेत्र अंतर्गत पथरा दक्षिण वार्ड नंबर 07 निवासी 29 वर्षीय अनिल कुमार चौधरी के रूप में हुई है. पुलिस ने शराब बरामद कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




