सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ प्रतापगंज. प्रखंड के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान में मेले को आकर्षक बनाने हेतु बुधवार को ऑर्केस्ट्रा एवं गुरुवार को देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कल्याणी दुर्गा मंदिर सुखानगर में नवमी एवं दशमी के रात्रि […]
सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ी दर्शकों की भीड़ प्रतापगंज. प्रखंड के विभिन्न पूजा समितियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा स्थान में मेले को आकर्षक बनाने हेतु बुधवार को ऑर्केस्ट्रा एवं गुरुवार को देवी जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. कल्याणी दुर्गा मंदिर सुखानगर में नवमी एवं दशमी के रात्रि में देवी जागरण देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी.वहीं पुरानी दुर्गा मंदिर तीन टोलिया में इस मौके पर कबीर लीला का आयोजन किया गया था. इस मौके पर प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय सिमराही में ऊं शांति केंद्र के शाखा प्रतापगंज में भव्य देवी दुर्गा भवानी का चैतन्य झांखी बाजार क्षेत्र से निकाली गयी. मौके पर सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्मा कुमारी बबीता समेत ब्रह्मा कुमार किशोर सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










