1300 छाग की दी गयी बलि
प्रतापगंज : नवरात्रि के अंतिम दिन बुधवार को पुरानी दुर्गा स्थान तीन टोलिया में सबेरे से ही छाग एवं पारा की बलि के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. जहां लगभग 1300 छाग एवं करीब 160 पारा बलि के लिए लाया गया. हालांकि मात्र एक पारा की बलि दी गयी, शेष सभी पारा का कान […]
प्रतापगंज : नवरात्रि के अंतिम दिन बुधवार को पुरानी दुर्गा स्थान तीन टोलिया में सबेरे से ही छाग एवं पारा की बलि के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. जहां लगभग 1300 छाग एवं करीब 160 पारा बलि के लिए लाया गया. हालांकि मात्र एक पारा की बलि दी गयी, शेष सभी पारा का कान काट कर छोड़ दिया गया.
बुधवार की सुबह ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा हो गयी. वहीं कल्याणी दुर्गा स्थान सुखानगर में मंदिर की सजावट देखते ही बनती थी. इस देवालय में भी करीबक 400 छाग की बलि प्रदान की. इसके अलावा सार्वजनिक दुर्गा स्थान बसेदार टोला तीन टोलिया में भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने चढ़ावा के लिए लाये छाग की बलि प्रदान की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










