हुड़दंगियों पर की जायेगी कार्रवाई
सुपौल : दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाये जाने को लेकर रविवार को थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि दुर्गा पूजा व मुहर्रम को शांति व सद्भाव के साथ मनाना हम सब की […]
उन्होंने कहा कि विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू है, इसका शत प्रतिशत अनुपालन किया जाना आवश्यक है. बैठक में लिये गये निर्णयों के अनुसार पर्व के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग रात्रि के 10:00 तक ही किया जायेगा. पर्व के दौरान असामाजिक व आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी. शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी.चुनाव एवं पर्व को लेकर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से व्यापक इंतजाम किये गये हैं.
थानाध्यक्ष श्री यादव ने उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की.मौके पर उपस्थित स्थानीय प्रबुद्ध जन एवं जनप्रतिनिधियों ने भी पुलिस को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया.इस अवसर पर सअनि शंभु धारी सिंह, पूर्व जिप सदस्य श्याम यादव, पूर्व मुखिया युनूस रहमानी, मुखिया मो जलाल, श्रवण अग्रवाल, कपिलदेव यादव, राजीव कुमार सिंह, वसंत कुमार सिंह, उपेंद्र मेहता, सागर यादव, रमेश कुमार पंडित, भूषण यादव,बदरुल हक, मो मजलूम, मो रिजवान आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










