ePaper

सीतापुर में विजयादशमी पर 56 भोग का चढ़ावा

Updated at : 03 Oct 2025 6:05 PM (IST)
विज्ञापन
सीतापुर में विजयादशमी पर 56 भोग का चढ़ावा

आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

विज्ञापन

वीरपुर बसंतपुर प्रखंड के ह्रदयनगर पंचायत स्थित सीतापुर दुर्गा मंदिर में विजयादशमी के अवसर पर परंपरा के अनुसार 56 भोग प्रसाद का चढ़ावा चढ़ाया गया. प्रसाद वितरण को लेकर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और देर शाम तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. मंदिर समिति के सदस्य आशीष देव ने बताया कि इस बार दुर्गा पंडाल को केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर तैयार किया गया है, जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी विजयादशमी पर 56 भोग का चढ़ावा अर्पित किया गया और हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. पूरे आयोजन में प्रशासन एवं पुलिस का पूरा सहयोग मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन