नामांकन को लेकर परवान पर रहा जिला मुख्यालय का राजनीतिक तापमान
सुपौल : विधानसभा चुनाव के तहत नामांकन को लेकर बुधवार को जिला मुख्यालय का राजनीतिक तापमान पूरे परवान पर रहा. नामांकन की वजह से शहर की प्रमुख सड़कों पर दिन भर पार्टी कार्यकर्ता व समर्थकों की भीड़ लगी रही. कड़ी धूप के बावजूद कार्यकर्ता व समर्थक सभा स्थल, निर्वाची कार्यालय, पार्टी कार्यालय व सड़कों का […]
कड़ी धूप के बावजूद कार्यकर्ता व समर्थक सभा स्थल, निर्वाची कार्यालय, पार्टी कार्यालय व सड़कों का चक्कर लगाते देखे गये. इन स्थलों पर बड़ी संख्या में वाहनों का भी तांता देखा गया.
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में सुपौल व पिपरा विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन का परचा भरा जा रहा है. जहां बुधवार को करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया. इसमें महागंठबंधन प्रत्याशी सह मंत्री विजेंद्र्र प्रसाद यादव, पूर्व विधायक व पिपरा के राजद प्रत्याशी यदुवंश कुमार यादव, पिपरा के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व सांसद विश्वमोहन कुमार तथा सुपौल के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना आदि शामिल थे.
सुपौल के जदयू प्रत्याशी श्री यादव द्वारा स्थानीय गांधी मैदान व भाजपा प्रत्याशी श्री मुन्ना द्वारा आइटीआइ मैदान में सभा भी आयोजित की गयी. लिहाजा शहरी क्षेत्र के अलावा दूर -दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आये समर्थक इसमें शामिल हुए.
कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ की वजह से गांधी मैदान सड़क, कचहरी रोड, लोहिया नगर आदि स्थानों पर दिन भर गहमा -गहमी का माहौल देखा गया. मौका देखते ही सभा स्थलों पर फल, सत्तू, आइसक्रीम आदि की दुकानें भी खुल गयी थी. जहां कार्यकर्ताओं ने इन खाद्य -पदार्थों का जम कर लुत्फ उठाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










