नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की आराधना
नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की आराधना फोटो -17,18कैप्सन – भजन प्रस्तुत करते कलाकार उपस्थित श्रद्धालुप्रतिनिधि, सुपौल महापर्व दशहरा को लेकर जिले भर में श्रद्धालुओं द्वारा बुधवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- आराधना की गयी. मां ब्रह्मचारिणी की आराधना को लेकर सुबह से ही मंदिरों में महिला व […]
नवरात्र के दूसरे दिन हुई मां ब्रह्मचारिणी की आराधना फोटो -17,18कैप्सन – भजन प्रस्तुत करते कलाकार उपस्थित श्रद्धालुप्रतिनिधि, सुपौल महापर्व दशहरा को लेकर जिले भर में श्रद्धालुओं द्वारा बुधवार को मां दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा- आराधना की गयी. मां ब्रह्मचारिणी की आराधना को लेकर सुबह से ही मंदिरों में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. भक्तजनों ने पूजा पाठ कर मैया के जयकारे लगाये. इससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया. मंदिर परिसरों में दिन भर बच्चों की चहल पहल बनी रही. साथ ही मंदिर परिसर में लगाये गये धार्मिक पुस्तक व खिलौने की बिक्री भी जम कर हुई. मंदिरों में संध्या के समय माता की आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. 22 अक्तूबर तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर आयोजन समिति द्वारा बाहरी कलाकारों द्वारा मंदिर सहित परिसरों को आकर्षक सजावट कराया जा रहा है. साथ ही जगह – जगह तोरण द्वार बनाये जा रहे हैं.त्योहार के मौके पर प्रवचन का आयोजन मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में नवरात्र के मौके पर बुधवार को आयोजन समिति द्वारा प्रवचन,भजन सहित अन्य कार्यक्रम का आयोजन कराया गया. कहीं प्रवचन तो कही भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. सभी भक्त जन इस कार्यक्रम में शामिल होकर भक्ति संगीत में डूब रहे हैं. स्थानीय गांधी मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में बाहर से आये कलाकारों द्वारा संध्या के समय विविध राग मय संगीत की प्रस्तुति के साथ राम कथा का वाचन किया गया. इस धार्मिक प्रवचन में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. कलाकारों के संगीतमय प्रस्तुति के दौरान भक्त जनों ने ताली की गरगराहट के साथ माता की जयकारे लगाये.कार्यक्रम में क्षेत्रीयता का असरलोक आस्था व राष्ट्रीय त्योहारों का हिंदू धर्म में विशेष प्रधानता रही है. खास कर कोसी क्षेत्र में त्योहारों को मनाने के अलग- अलग स्वरूप देखने को मिलता है. शहरी क्षेत्र में जहां हिंदी भाषा में कार्यक्रम कराया जाता रहा है. वहीं ग्रामीण क्षेत्र में मातृभाषा मैथिली सहित अन्य भाषाओं में कार्यक्रम कराया जाता है. ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में संध्या के समय महिलाओं द्वारा मैथिली भाषा में मैया का गीत गाकर आरती की जा रही है. वहीं घर – घर में मिट्टी से महादेव बना कर पूजा व दुर्गा सप्तशती का पाठ कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










