लालू व नीतीश राज में पिछड़ गया बिहार : जियाउर (संशोधित)

Updated:
विज्ञापन

सुपौल : बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मो जियाउर रहमान ने सोमवार को सुपौल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का परचा दाखिल किया. मौके पर बसपा द्वारा गांधी मैदान में सभा का भी आयोजन किया गया. इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी व नेताओं ने लोगों से चुनाव में समर्थन देने की अपील की. बसपा प्रत्याशी श्री […]

विज्ञापन

सुपौल : बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मो जियाउर रहमान ने सोमवार को सुपौल विधानसभा क्षेत्र से नामांकन का परचा दाखिल किया. मौके पर बसपा द्वारा गांधी मैदान में सभा का भी आयोजन किया गया.

इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी व नेताओं ने लोगों से चुनाव में समर्थन देने की अपील की. बसपा प्रत्याशी श्री रहमान ने कहा कि 25 वर्षों में लालू व नीतीश के राज में बिहार पिछड़ गया.

इन लोगों ने परिवारवाद को बढ़ावा दिया . नीतीश कुमार में स्वाभिमान होता, तो वे लालू के साथ नहीं जाते. बसपा प्रत्याशी ने पीएम मोदी पर भी चोट किया. कहा कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में लोगों की आंखों में धूल झोंक कर समर्थन प्राप्त किया, लेकिन काला धन लाने में असफल रहे.

श्री रहमान ने स्थानीय विधायक व उर्जा मंत्री पर भी तंज कसते हुए कहा कि इनके मंत्री रहने के बावजूद जिले में बिजली की समुचित आपूर्ति व्यवस्था बहाल नहीं हुई. प्रत्याशी ने एक बार लोगों से उन्हें मौका देने का आह्वान किया, ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके.

मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी डाॅ लालजी मेधांकर, अध्यक्ष गुरु दयाल भ्रमर, मो मार्शल फिरोज, फरिहा उजमा, राम देव राम, मो अकील अहमद, महेंद्र राम, लक्ष्मण सादा, ललन धनकार, शुभेंद्र सुतिहार, मो उशमान, मो आलम, अनिल यादव, मनोहर यादव, सुरेंद्र पासवान, मिथिलेश पासी, राम किशोर चौधरी, गंगा यादव, प्रभु साह, सुलेखा देवी, श्यामा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन