जीविका ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

जीविका ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली फोटो-04कैप्सन- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली गयी रैली. पिपरा. अंतिम चरण में 05 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया. प्रखंड कार्यालय […]

विज्ञापन

जीविका ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली फोटो-04कैप्सन- मतदाताओं को जागरूक करने के लिए निकाली गयी रैली. पिपरा. अंतिम चरण में 05 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदाताओं की शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर सोमवार को जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया. प्रखंड कार्यालय परिसर से निकली रैली को प्रखंड परियोजना प्रबंधक राम बहादुर पासवान ने झंडी दिखा कर रवाना किया.जागरूकता रैली में शामिल समूह के सदस्यों ने बाजार के मुख्य सड़कों का भ्रमण करते हुए विभिन्न मुहल्ले एवं टोलों का भ्रमण किया. इस दौरान समूह की महिलाएं अपने हाथों में जागरूकता संबंधी विभिन्न श्लोगन लिखे तख्तियां लिए नारे लगा रही थीं. रैली में विवेकानंद कुमार, मंजू कुमारी, दीपा जायसवाल, प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी, गायत्री कुमारी, रीमा कुमारी आदि मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन