एटीएम कार्ड चुरा निकाल लिये रुपये
एटीएम कार्ड चुरा निकाल लिये रुपयेकिसनपुर. थाना क्षेत्र के चांदपीपर गांव के एक व्यक्ति पर टेंगराहा निवासी ललन यादव का एटीएम कार्ड चोरी कर 36 हजार दो सौ रुपये की निकासी कर ली. चोरी की घटना के बाबत थाने को दिये आवेदन में श्री यादव ने बताया कि उक्त व्यक्ति रविवार को उनके घर गया […]
एटीएम कार्ड चुरा निकाल लिये रुपयेकिसनपुर. थाना क्षेत्र के चांदपीपर गांव के एक व्यक्ति पर टेंगराहा निवासी ललन यादव का एटीएम कार्ड चोरी कर 36 हजार दो सौ रुपये की निकासी कर ली. चोरी की घटना के बाबत थाने को दिये आवेदन में श्री यादव ने बताया कि उक्त व्यक्ति रविवार को उनके घर गया था और उनकी शर्ट के जेब से एटीएम कार्ड चुरा लिया. रविवार की अपराह्न जब उनके खाते से 36 हजार दो सौ रुपये की निकासी की गयी, तो उनके मोबाइल पर मैसेज आया. मैसेज आने के बाद वह एटीएम कार्ड की खोजबीन करने लगे. तब उनकी मां ने बताया कि उक्त व्यक्ति उनकी जेब से कोई कागजात निकाला था. वह फौरन उसके घर गये और स्थानीय स्तर पर पंचायत करायी. पंचायत के बाद उक्त व्यक्ति ने उनके खाते में 31 हजार रुपये डाल दिये. शेष पांच हजार दो सौ रुपये देने में आनाकानी कर रहा और उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. जांचो परांत मामला दर्ज किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










