कोसी का जलस्तर बढ़ा, कई गांवों में घुसा पानी

Updated:
विज्ञापन

सरायगढ़ (सुपौल) : नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कोसी के जल स्तर में हुई वृद्धि से प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. समय से पूर्व आये बाढ़ के कारण तटबंध के भीतर बसे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं सैकड़ों एकड़ में लगी मूंग […]

विज्ञापन
सरायगढ़ (सुपौल) : नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में हुई बारिश के बाद कोसी के जल स्तर में हुई वृद्धि से प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है. समय से पूर्व आये बाढ़ के कारण तटबंध के भीतर बसे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. वहीं सैकड़ों एकड़ में लगी मूंग व धान का फसल डूब जाने से किसान भी चिंतित हैं. शुक्रवार सुबह से नदी के जल स्तर में जारी वृद्धि के बाद शनिवार को अचानक बाढ़ का पानी गांवों में घुसने लगा. लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे.
शनिवार को दिन भर अफरातफरी का माहौल रहा. पर्याप्त संख्या में नाव नहीं रहने के कारण लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी. बाढ़ग्रस्त गांवों में औराही, सनपतहा, बनैनियां, ढ़ोली, भुलिया, बलथरवा, मोरा, झहुरा, गौरीपट्टी, लौकहा पलार, सिंहपुर, सियानी और गढ़िया आदि गांव हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन