योग शिविर के लिए एनसीसी छात्राएं रवाना

Updated:
विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- शिविर के लिए रवाना होती एनसीसी छात्राएं प्रतिनिधि, सुपौल सहरसा के जिला हाइस्कूल में होने वाले 10 दिवसीय योग शिविर में शामिल होने के लिए बबूजन विशेश्वर बालिका उच्च विद्यालय की एनसीसी छात्राएं शनिवार को रवाना हुई. बिहार 04 गर्ल्स बटालियन की एसोसिएट एनसीसी पदाधिकारी नीतू सिंह भी छात्राओं के साथ थीं. रवानगी के […]

विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- शिविर के लिए रवाना होती एनसीसी छात्राएं प्रतिनिधि, सुपौल सहरसा के जिला हाइस्कूल में होने वाले 10 दिवसीय योग शिविर में शामिल होने के लिए बबूजन विशेश्वर बालिका उच्च विद्यालय की एनसीसी छात्राएं शनिवार को रवाना हुई. बिहार 04 गर्ल्स बटालियन की एसोसिएट एनसीसी पदाधिकारी नीतू सिंह भी छात्राओं के साथ थीं. रवानगी के मौके पर श्रीमती सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर एनसीसी महानिदेशक द्वारा जारी निर्देश के आलोक में 13 से 22 जून तक सहरसा के जिला स्कूल परिसर में छात्राओं के लिए योग शिविर लगाया गया है. छठे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तहत शिविर में प्रमंडल की लगभग 600 एनसीसी छात्राएं शामिल होंगी. विद्यालय की 100 एनसीसी कैडेट सहरसा के लिए रवाना हो रही हैं. विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को एनसीसी छात्राओं द्वारा योगाभ्यास किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन