शिविर में नहीं पहुंचे किसान

Updated:
विज्ञापन

-हाल कृषक प्रशिक्षण सह उपादान कीट वितरण शिविर का फोटो-09,10कैप्सन- कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएओ व उपस्थित अन्य.प्रतिनिधि, सरायगढ़खरीफ महोत्सव के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित कृषक प्रशिक्षण सह उपादान कीट वितरण समारोह पूरी तरह विफल रहा. शिविर में किसानों की उपस्थिति नहीं के बराबर थी. इस कारण यह शिविर पूरी तरह […]

विज्ञापन

-हाल कृषक प्रशिक्षण सह उपादान कीट वितरण शिविर का फोटो-09,10कैप्सन- कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएओ व उपस्थित अन्य.प्रतिनिधि, सरायगढ़खरीफ महोत्सव के तहत प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को आयोजित कृषक प्रशिक्षण सह उपादान कीट वितरण समारोह पूरी तरह विफल रहा. शिविर में किसानों की उपस्थिति नहीं के बराबर थी. इस कारण यह शिविर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ. किसानों की कम उपस्थिति का कारण किसान सलाहकारों का हड़ताल बताया जाता है. हड़ताल के कारण शिविर का प्रचार-प्रसार नहीं हो सका. इसके अलावा जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी नगण्य थी. वहीं शिविर में एक भी कृषि वैज्ञानिक नहीं पहुंचे. जिसके कारण शिविर में पहुंचे किसानों को भी निराश हो कर घर वापस लौटना पड़ा. आत्मा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार सुमन व मुखिया सुरेश प्रसाद सिंह ने किया. एसडीएओ श्री सुमन ने श्री विधि से धान की खेती पर विस्तृत प्रकाश डाला. साथ ही किसानों से रासायनिक खाद के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करने की अपील की. बीएओ राम कुमार मिश्र ने कहा कि किसानों के हित में सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिसे जानने की आवश्यकता है. मौके पर करीब एक दर्जन किसानों के बीच कृषि उपादान कीट का वितरण भी किया गया. किसानों ने विभाग द्वारा देरी से बीज उपलब्ध कराने पर अपनी नाराजगी जतायी. इस अवसर पर एफआइएसी अध्यक्ष पप्पू कुमार, बीटीएस संतोष कुमार, उद्यान सहायक अरविंद कुमार चौधरी, कृषि समन्वयक चंद्र मोहन कुमार, सतीश कुमार राय, अशोक कुमार चौधरी, विजय यादव, अशोक कुमार, शिवशंकर कुमार, रंजीत कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन