युवा जदयू का सम्मेलन 20 जून को
सुपौल . युवा जद कार्यकर्ताओं का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 20 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा. इसकी जानकारी युवा जदयू के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव समेत […]
सुपौल . युवा जद कार्यकर्ताओं का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 20 जून को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में होगा. इसकी जानकारी युवा जदयू के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने दी. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे. वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव समेत अन्य कई राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता उपस्थित रहेंगे. श्री यादव ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले में व्यापक जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है.उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में जिले से हजारों की संख्या में युवा साथी भाग लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










