निरीक्षण दल में चुने गये राधेश्याम यादव
फोटो-09कैप्सन- राधेश्याम यादव का फाइल फोटोप्रतिनिधि,सुपौल पूर्वी क्षेत्रीय समिति, राष्ट्रीय शिक्षक अध्यापक परिषद (इआरसी, एनसीटीइ) भूवनेश्वर द्वारा 12 राज्यों का निरीक्षण दल बनाया गया है. दल में कुल 23 सदस्य शामिल हैं. जिसमें मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के संस्थापक व प्राचार्य डा राधेश्याम यादव को भी शामिल किया गया है. दल द्वारा बिहार […]
फोटो-09कैप्सन- राधेश्याम यादव का फाइल फोटोप्रतिनिधि,सुपौल पूर्वी क्षेत्रीय समिति, राष्ट्रीय शिक्षक अध्यापक परिषद (इआरसी, एनसीटीइ) भूवनेश्वर द्वारा 12 राज्यों का निरीक्षण दल बनाया गया है. दल में कुल 23 सदस्य शामिल हैं. जिसमें मुख्यालय स्थित राधेश्याम टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के संस्थापक व प्राचार्य डा राधेश्याम यादव को भी शामिल किया गया है. दल द्वारा बिहार के अलावे अरुणांचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, ओडि़शा, त्रिपुरा, असोम, झारखंड, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम व पश्चिम बंगाल के विभिन्न टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज का निरीक्षण किया जायेगा. श्री यादव के सदस्य चुने जाने पर कॉलेज कर्मी सहित जिले वासियों में हर्ष व्याप्त है. गौरतलब है कि श्री यादव कोसी प्रमंडल व भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय के पहले व्यक्ति हैं जिनका चयन निरीक्षण दल के सदस्य के रूप में किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










