बस पर पथराव, चालक समेत 10 यात्री घायल
सिमराही (सुपौल). एनएच 57 पर धर्मपट्टी के समीप रविवार की देर शाम मोतीहारी से सिल्लीगुड़ी जा रही बस (डब्लूबी 71ए/0310) पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पथराव किया गया. इस हादसे में चालक सहित दस यात्री जख्मी हो गये. वहीं बस पलटने से बाल -बाल बची. सूचना पर पहुंची राघोपुर पुलिस ने घायल यात्रियों को रेफरल […]
सिमराही (सुपौल). एनएच 57 पर धर्मपट्टी के समीप रविवार की देर शाम मोतीहारी से सिल्लीगुड़ी जा रही बस (डब्लूबी 71ए/0310) पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पथराव किया गया. इस हादसे में चालक सहित दस यात्री जख्मी हो गये. वहीं बस पलटने से बाल -बाल बची. सूचना पर पहुंची राघोपुर पुलिस ने घायल यात्रियों को रेफरल अस्पताल पहुंचाया. सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार, बस जब धर्मपट्टी से गुजर रही थी तो कुछ अज्ञात लोगों द्वारा बस के शीशे पर पत्थर फेंका गया. बस के आगे का शीशा टूट कर गिरने से चालक समेत केबिन में बैठे दस यात्री घायल हो गये. घायल चालक बेचन मंडल ने बताया कि घटना के समय गाड़ी की रफ्तार 80 किलो मीटर प्रति घंटे थी. ऐसे में कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि शरारती तत्वों की पहचान की जा रही है, कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










