किसान सलाहकारों ने किया प्रदर्शन
फोटो-07कैप्सन- आत्मा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि, सुपौल बिहार किसान सलाहकार संघ के निर्देश पर संघ की जिला इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन आत्मा निदेशक कार्यालय के समक्ष सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में शामिल किसान सलाहकार अपनी मांगों के समर्थन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर […]
फोटो-07कैप्सन- आत्मा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते किसान सलाहकार प्रतिनिधि, सुपौल बिहार किसान सलाहकार संघ के निर्देश पर संघ की जिला इकाई द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन आत्मा निदेशक कार्यालय के समक्ष सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन में शामिल किसान सलाहकार अपनी मांगों के समर्थन और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व संघ के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार सिंह ने किया. इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि उनकी मांग किसान सलाहकार का समायोजन वीएलडब्ूल व वीइडब्लू पद पर करने की है. इस मांग के पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा. वहीं सदर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि किसान सलाहकारों का सरकार शोषण करती रही है, अब और शोषण बरदाश्त नहीं किया जायेगा. जबकि बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष उमेश कुमार मेहता ने कहा कि किसान सलाहकारों को पद से हटाने की धमकी दी जा रही है. इस मौके पर पप्पू कुमार, सुशील कुमार, उमाकांत कुमार, फजउल रहमान, रवि शंकर, शोभा देवी, मंजू देवी, प्रीति कुमारी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










