पार्टी की जीत में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम : विजय

Updated:
विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि,सुपौलभाजपा नगर मंडल का प्रथम कार्यशाला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 गजना चौक के समीप एक आवासीय परिसर में हुआ. जिसमें वार्ड नंबर 01, 02, 03, 09 व 15 के वार्ड अध्यक्ष तथा महामंत्री ने हिस्सा लिया. मौके पर नगर अध्यक्ष बलराम कामत ने प्रत्येक वार्ड से 20-20 […]

विज्ञापन

फोटो-08कैप्सन- कार्यशाला में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताप्रतिनिधि,सुपौलभाजपा नगर मंडल का प्रथम कार्यशाला नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 02 गजना चौक के समीप एक आवासीय परिसर में हुआ. जिसमें वार्ड नंबर 01, 02, 03, 09 व 15 के वार्ड अध्यक्ष तथा महामंत्री ने हिस्सा लिया. मौके पर नगर अध्यक्ष बलराम कामत ने प्रत्येक वार्ड से 20-20 सक्रिय कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने का निर्देश दिया. पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी ने कहा कि चुनाव में जीत दर्ज करने में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है. बूथ स्तर तक मजबूत कार्यकर्ता होंगे, तो चुनाव परिणाम का हमारे पक्ष में होना तय है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जन-संपर्क अभियान चलाने का आह्वान किया. जिला महामंत्री राणा रणधीर कुमार ने कहा कि संगठन की मजबूती हेतु नगर के पांच केंद्रों पर कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. धन्यवाद ज्ञापन वार्ड अध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने किया. इस अवसर पर महिला मोरचा जिलाध्यक्ष रंजू झा, सावित्री देवी, प्रभाष चंद्र मंडल, राजधर यादव, महेश देव, मिथिलेश कुमार, निलाभ ठाकुर, नंदेव मंडल, छोटू पासवान, नारायण विश्वास, मो नइम, जयंत मिश्रा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन