विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता : विजेंद्र
निर्मली. सूबे के वित्त सह ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने रविवार को कोसी निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में निर्मली व मरौना प्रखंड क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य हुआ है. कोसी का यह पिछड़ा हुआ इलाका आज सड़क के अलावा बिजली, शिक्षा, […]
निर्मली. सूबे के वित्त सह ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने रविवार को कोसी निरीक्षण भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में निर्मली व मरौना प्रखंड क्षेत्र में बेहतर विकास कार्य हुआ है. कोसी का यह पिछड़ा हुआ इलाका आज सड़क के अलावा बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल आदि मामले में बेहतर स्थिति में है. उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की अपील की. इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, जिप सदस्य जीवनेश्वर साह, अभिषेक पंसारी, किशोरी साह, रामचंद्र यादव, रामावतार साह, लोकेश नाथ मंडल, अमरदेव कामत, नथुनी मंडल, भुवनेश्वर मंडल, गोपाल साह, पवन कुमार कामत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










