साक्षरता केवल नारा नहीं, एक आंदोलन : डीपीओ

Updated:
विज्ञापन

फोटो-12कैप्सन- बैठक में उपस्थित टोला सेवक प्रतिनिधि, सुपौलमहादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत टोला सेवकों व तालिमी मरकज स्वयंसेवकों की मासिक बैठक गुरुवार को बीआरसी परिसर में हुई. बीइओ नरेंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान साक्षरता डीपीओ दीनेश्वर प्रसाद ने उत्थान केंद्र संचालन के बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. […]

विज्ञापन

फोटो-12कैप्सन- बैठक में उपस्थित टोला सेवक प्रतिनिधि, सुपौलमहादलित, अल्पसंख्यक व अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आंचल योजना के तहत टोला सेवकों व तालिमी मरकज स्वयंसेवकों की मासिक बैठक गुरुवार को बीआरसी परिसर में हुई. बीइओ नरेंद्र झा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान साक्षरता डीपीओ दीनेश्वर प्रसाद ने उत्थान केंद्र संचालन के बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. साथ ही ससमय उपस्थिति विवरणी जमा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भी अक्षर आंचल केंद्रों का संचालन जारी रहेगा. नये केंद्र 01 जून से खुलेंगे. उन्होंने कहा कि जिन टोलों में महिलाएं साक्षर हो चुकी हैं, वहां आस-पास के टोलों की महिलाओं को साक्षर बनाने की जरूरत है. डीपीओ ने केंद्र संचालन में समय के पालन का निर्देश दिया. कहा कि सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना है और टोला सेवकों की ईमानदारी पर ही इस अभियान की बुनियाद टिकी हुई है. साक्षरता केवल नारा नहीं, एक आंदोलन है. इस अवसर पर केआरपी मुमताज बेगम, मो रजा मुराद, विनोद कुमार, अरफा खातून, मो असरफ, सुनीता रानी, मो जाकिर, अबुलेश, मो मुश्ताक, जलेश्वर सादा, जेबा तरन्नुम, नवीन सादा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन