कटहल तोड़ने को लेकर विवाद, दो जख्मी
राघोपुर कटहल तोड़े जाने को लेकर हुए विवाद एवं मारपीट में पति -पत्नी घायल हो गये. घायल का इलाज सिमराही रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घायल सरस्वती देवी ने बताया कि सोमवार को अपने घर धर्मपट्टी से सिमराही बाजार जा रही थी तो देखी कि विवादित जमीन पर लगे कटहल पेड़ से तेज नारायण […]
राघोपुर कटहल तोड़े जाने को लेकर हुए विवाद एवं मारपीट में पति -पत्नी घायल हो गये. घायल का इलाज सिमराही रेफरल अस्पताल में चल रहा है. घायल सरस्वती देवी ने बताया कि सोमवार को अपने घर धर्मपट्टी से सिमराही बाजार जा रही थी तो देखी कि विवादित जमीन पर लगे कटहल पेड़ से तेज नारायण मंडल, रंजन मंडल सहित दस व्यक्तियों द्वारा कटहल तोड़ा जा रहा है. उनके द्वारा विरोध किये जाने पर उन लोगों द्वारा हमला बोल दिया गया. दबिया से किये गये प्रहार से उनके चेहरे पर चोटें आयी. हल्ला करने पर जब उसके पति राम मंडल आये तो उन पर भी हमला कर दिया गया. जिससे वे घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए सिमराही रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीडि़ता ने इसकी सूचना राघोपुर पुलिस को दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










