नाट्य कार्यशाला: प्रख्यात अभिनेता ने प्रशिक्षुओं को सिखाये अभिनय के गुर
फोटो-05,06कैप्सन- प्रशिक्षुओं को अभिनय का टिप्स देते श्री रेणु व कार्यशाला में उपस्थित कलाकार प्रतिनिधि, सुपौल पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता द्वारा आयोजित मेघदूतम् नाट्य कार्यशाला के दौरान मंगलवार को प्रख्यात फिल्म एवं टीवी अभिनेता राम बहादुर रेणु ने प्रशिक्षुओं को अभिनय के गुर सिखाये. कार्यशाला के निदेशक श्री रेणु ने बताया कि सात दिवसीय […]
फोटो-05,06कैप्सन- प्रशिक्षुओं को अभिनय का टिप्स देते श्री रेणु व कार्यशाला में उपस्थित कलाकार प्रतिनिधि, सुपौल पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता द्वारा आयोजित मेघदूतम् नाट्य कार्यशाला के दौरान मंगलवार को प्रख्यात फिल्म एवं टीवी अभिनेता राम बहादुर रेणु ने प्रशिक्षुओं को अभिनय के गुर सिखाये. कार्यशाला के निदेशक श्री रेणु ने बताया कि सात दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य सुपौल एवं कोसी क्षेत्र के कलाकारों में रंग मंचीय व सृजनात्मक माहौल तैयार करना है. जिले में प्रतिभाओं की भरमार हैं, आवश्यकता है उन्हें तराशने की, ताकि वे राष्ट्रीय व अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकें. साथ ही उन्हें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश का मौका मिल सके. एनएसडी स्नातक श्री रेणु के निर्देशन में वर्ष 2010 में भी स्थानीय नगर भवन में कार्यशाला लगायी गयी थी. उक्त कार्यशाला के प्रशिक्षु उज्ज्वल कुमार ने वर्ष 2014 में एनएसडी में प्रवेश पाने में सफलता हासिल की. वहीं शाहनवाज खान एवं राजेश कुमार फिलवक्त मुंबई में कई फिल्मों व सीरियल में काम कर रहे हैं, जबकि मो शहंशाह ने मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय में प्रवेश पाने में सफलता पायी. भारत सेवक समाज महाविद्यालय परिसर में आयोजित नाट्य कार्यशाला में फिलवक्त 30 प्रशिक्षु अभिनय व रंग मंचीय कला का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. मंगलवार को प्रशिक्षुओं को श्री रेणु के निर्देशन में साहित्यिक पत्रिका ‘बया’ में छपी कथा ‘कीलें ‘ सहित अन्य विषयों पर अभिनय व मंचन कराया गया. इस अवसर पर श्री रेणु की पत्नी सह मशहूर कथक गुरु महुआ सेन बहादुर, बलेंद्र प्रसाद यादव, संतोष कुमार चौहान सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










