वृक्ष से टपक रहा पानी, लोगों की उमड़ी भीड़
फोटो-10केप्सन- टपकते पानी को देखने उमड़ी भीड़छातापुर. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांव में वृक्षों से पानी टपकने का सिलसिला जारी है. टहनियों व वृक्ष के उपरी हिस्से से बुधवार से ही लगातार टपक रहे पानी को देखने लोगों की भीड़ भी उमड़ने लगी है. कुछ लोग इस घटना को दैविक शक्ति मान रहे हैं […]
फोटो-10केप्सन- टपकते पानी को देखने उमड़ी भीड़छातापुर. प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांव में वृक्षों से पानी टपकने का सिलसिला जारी है. टहनियों व वृक्ष के उपरी हिस्से से बुधवार से ही लगातार टपक रहे पानी को देखने लोगों की भीड़ भी उमड़ने लगी है. कुछ लोग इस घटना को दैविक शक्ति मान रहे हैं और लोगों में पानी को जमा करने की आपाधापी मची हुई है. जानकारी अनुसार बुधवार को झखाड़गढ पंचायत के वार्ड नंबर 10 स्थित सुरसर नदी किनारे स्थित फरहर के वृक्ष से अचानक पानी टपकते लगा. पानी टपकते देख लोगों की भीर जमा हो गयी और पूजा-पाठ भी आरंभ हो गया. वहीं गुरूवार को प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ आवास के सामने स्थित अर्जुन के कई वृक्षों से टपक रहे पानी को देखने भारी भीड़ जुट गयी. प्रखंड क्षेत्र के कई हिस्से से वृक्ष से पानी टपकने की सूचना मिल रही है. बहरहाल यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










