व्यापारियों से 1.43 लाख लूटे

Updated:
विज्ञापन

पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर अमहा नहर के पास बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे मवेशी व मांस व्यवसायियों से 1.43 लाख रुपये लूट लिए. अपराधियों ने अलग-अलग व्यापारियों से एक लाख 43 हजार 150 रुपये लूट लिये. विरोध करने पर एक मवेशी व्यापारी के टांग में गोली भी […]

विज्ञापन
पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र में एनएच-106 पर अमहा नहर के पास बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की सुबह साढ़े आठ बजे मवेशी व मांस व्यवसायियों से 1.43 लाख रुपये लूट लिए. अपराधियों ने अलग-अलग व्यापारियों से एक लाख 43 हजार 150 रुपये लूट लिये. विरोध करने पर एक मवेशी व्यापारी के टांग में गोली भी मार दी. घायल व्यापारी का इलाज मधेपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है. हाल के दिनों में मवेशी व्यापारियों के साथ जिले में लूट की यह तीसरी घटना है.
पिकअप वैन से सिंहेश्वर आ रहे थे व्यापारी : अररिया जिले के फुलकाहा निवासी मवेशी व्यापारी मो आसिफ, मो जमीर, मो इस्माइल व मो नसरूद्दीन पिकअप वैन से सिंहेश्वर जा रहे थे. अमहा नहर के पास पूर्व से मौजूद बाइक सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर पिकअप वैन को रुकवाया. उन्होंने सभी व्यापारियों की तलाशी ली और उनके पास से एक लाख 11 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन लूट लिया. इस दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने मो नसरूद्दीन के पैर में गोली मार दी.
रुपये लूटे, बाइक की चाबी भी छीनी : इसी दौरान त्रिवेणीगंज के पथरा गोरधय निवासी मांस व्यापारी मो रुस्तम व मो मौसम उसी रास्ते से गुजरे. दोनों व्यापारी सिंहेश्वर हाट बकरा खरीदने जा रहे थे. अपराधियों ने मो मौसम से 32150 रुपये लूट लिये व बाइक की चाबी भी छीन ली. घटना के बाद अपराधी तेतराही की ओर नहर के रास्ते भाग निकले.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन