एमडीएम के निरीक्षण में अनियमितता उजागर

Updated:
विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौलजिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन चंद्र मौलेश्वर कुमार ने 21 अप्रैल को सदर प्रखंड के सुखदेव कन्या मध्य विद्यालय बरैल का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण में मध्याह्न भोजन योजना में कई प्रकार की गड़बड़ी पायी गयी. गड़बड़ी के बाबत डीपीओ श्री कुमार ने 29 अप्रैल को प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा है और तीन […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौलजिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्याह्न भोजन चंद्र मौलेश्वर कुमार ने 21 अप्रैल को सदर प्रखंड के सुखदेव कन्या मध्य विद्यालय बरैल का औचक निरीक्षण किया था. निरीक्षण में मध्याह्न भोजन योजना में कई प्रकार की गड़बड़ी पायी गयी. गड़बड़ी के बाबत डीपीओ श्री कुमार ने 29 अप्रैल को प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा है और तीन दिनों के अंदर जवाब देने को कहा है. आदेश में कहा गया है कि उक्त दिवस को उपस्थिति पंजी में कुल 124 छात्र उपस्थित थे, जबकि भौतिक उपस्थिति 72 ही पायी गयी, जबकि विगत सप्ताह में छात्रों की औसत उपस्थिति 160 थी. मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन भी तैयार नहीं हो रहा था. पंजी के अनुसार विद्यालय में उपलब्ध खाद्यान्न 622 क्विंटल होना चाहिए, लेकिन भंडार कक्ष में 700 क्विंटल चावल पाया गया. एमडीएम संबंधी पंजी का संधारण भी विधिवत नहीं था. खास बात यह पायी गयी कि 18 से 20 अप्रैल तक एमडीएम पंजी में कॉलम खाली पाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन