हम कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम का किया अभिनंदन
फोटो-15कैप्सन- पूर्व सीएम के स्वागत में खड़े हम कार्यकर्ता प्रतिनिधि,सुपौल सीतामढ़ी से पूर्णिया जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सोमवार की रात स्थानीय गौरवगढ़ चौक पर हिंदुस्तानी आवाम मोरचा (हम) कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. मौके पर मोरचा के जिला संयोजक डॉ अमन कुमार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री श्री […]
फोटो-15कैप्सन- पूर्व सीएम के स्वागत में खड़े हम कार्यकर्ता प्रतिनिधि,सुपौल सीतामढ़ी से पूर्णिया जाने के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सोमवार की रात स्थानीय गौरवगढ़ चौक पर हिंदुस्तानी आवाम मोरचा (हम) कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. मौके पर मोरचा के जिला संयोजक डॉ अमन कुमार के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री श्री मांझी को बुके देकर उनका अभिनंदन किया गया. कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर मांझी के समर्थन में ‘गरीबों का नेता कैसा हो, जीतन राम मांझी जैसा हो, मांझी आप संघर्ष करो कोसी वासी तुम्हारे साथ हैं’ आदि नारे भी लगाये. पूर्व मुख्ममंत्री श्री मांझी ने इस अवसर पर प्राकृतिक आपदा की चर्चा करते कहा कि मानवता के नाते सभी लोगों को एकजुट होकर पीडि़तों की सहायता करनी चाहिए. उन्होंने परिवारवाद, सामंतवाद, पूंजीवाद, सुप्रीमो संस्कृति एवं समाज में नफरत फैलाने वालों के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया. इस अवसर पर सत्य नारायण सुतिहार, वीरेंद्र शर्मा, राम चंद्र यादव, पंकज कुमार चौधरी, मनीष कुमार, मनोज मंडल, प्रीतम कुमार चौधरी, बालक सादा, दिलीप कुमार, प्रभु कुमार मंडल, राकेश कुमार, संतोष कुमार, प्रभाष कुमार, राजेश कुमार, नारायण कुमार, अमरदीप, प्रदीप, मंतोष आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










