भूकंप से व्यापक क्षति, अफवाहों का बाजार गर्म
प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड क्षेत्र मे भूकंप से कच्चे व पक्के मकानों को व्यापक क्षति पहुंची है. अब पीडि़त मुआवजे के लिए आवेदन लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. बीडीओ कपूर्री ठाकुर ने बताया कि सरकारी छुट्टी रहने के कारण सोमवार को कार्यालय बंद था. प्रभावित परिवारों के आवेदन मंगलवार से अंचल कार्यालय […]
प्रतिनिधि, छातापुरप्रखंड क्षेत्र मे भूकंप से कच्चे व पक्के मकानों को व्यापक क्षति पहुंची है. अब पीडि़त मुआवजे के लिए आवेदन लेकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं. बीडीओ कपूर्री ठाकुर ने बताया कि सरकारी छुट्टी रहने के कारण सोमवार को कार्यालय बंद था. प्रभावित परिवारों के आवेदन मंगलवार से अंचल कार्यालय में लिये जा रहे हैं. आवेदन के आलोक में जांच-पड़ताल के बाद ही पीडि़त परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.अंचलाधिकारी रमेश कुमार सिंह के अनुसार प्रखंड के ठूठी पंचायत में 58 वर्षीय मो इदरिश तथा ग्वालपाड़ा पंचायत के रतनसार निवासी महादलित 52 वर्षीया चंदी देवी की मौत की सूचना मिली है. चंदी देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं मो इदरिश के परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना करते हुए मजहब का हवाला देकर शव को दफना दिया है. प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्टअटैक माना जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही भूकंप से मौत की पुष्टि होने पर मुआवजे की कार्रवाई की जायेगी. वहीं भूकंप के बाद क्षेत्र में अफवाहों का दौर जारी है. भूगर्भ जल दूषित होने व संध्याकाल के बाद सामान्य दिनों की भांति आकाश में दिखने वाले चांद के उल्टा दिखायी देने जैसी अफवाह चारों ओर फैल रही है. इन सब के बीच सोमवार की शाम फिर से आये भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत है और उनकी रातों की नींद हराम हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










