भूकंप पीडि़तों की मदद के लिये करेंगे भिक्षाटन
किसनपुर. बिहार पंचायत नगर प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ 28 अप्रैल को शिक्षकों द्वारा भिक्षाटन किया जायेगा. संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि संघ के सदस्यों द्वारा एक मई को सामूहिक उपवास भी रखा जायेगा. साथ ही नियोजित शिक्षक अपने दो दिनों का वेतन व भिक्षाटन से […]
किसनपुर. बिहार पंचायत नगर प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में भूकंप पीडि़तों के सहायतार्थ 28 अप्रैल को शिक्षकों द्वारा भिक्षाटन किया जायेगा. संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि संघ के सदस्यों द्वारा एक मई को सामूहिक उपवास भी रखा जायेगा. साथ ही नियोजित शिक्षक अपने दो दिनों का वेतन व भिक्षाटन से प्राप्त सभी राशि पीडि़तों के सहायतार्थ मुख्यमंत्री कोष में जमा करेंगे. इस बाबत संघ ने बीडीओ व थानाध्यक्ष को कार्यक्रम की सूचना दे दी है. अध्यक्ष श्री रंजन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संघ के सदस्य किसनपुर बाजार, थरबिटिया स्टेशन आदि स्थानों पर भिक्षाटन कर धन संग्रह करेंगे. प्राप्त राशि भारत व नेपाल के भूकंप पीडि़तों को सहायतार्थ प्रदान की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










